चुनाव सेल में पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी की समीक्षा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा,चुनाव सेल में पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी कर अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। लोकसभा चुनाव-2024 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के पूर्णतः अनुपालन एवं चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चुनाव सेल में मीटिंग की गयी, जिसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम एसएसपी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आर0पी0ए0, आई0पी0सी0 में की गई कार्यवाही, शस्त्र जमा कराये जाने की स्थिति, जब्तीकरण की कार्यवाही, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में की गई कार्यवाही,जिला सुरक्षा योजना, पुलिस व्यवस्थापन, अभिसूचना संकलन, सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग, निर्वाचन एवं क्रिटिकल बल्नरेविल बूथों के सम्बन्ध में अपेक्षित कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र मे चुनाव के दौरान हुये पुराने विवादो एवं आपसी रंजिशो के बारे में जानकारी कर ऐसे मामलो का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटारा कर ले तथा क्षेत्र मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा कर ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करें। महोदय द्वारा मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की लगातार निगरानी की जाये तथा ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह तथा प्रभारी चुनाव सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts