गर्मियों के आगमन के साथ ही वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन और भोगराग सेवा के समय में बदलाव किया गया है। अब मंदिर के पट पहले से एक घंटे पहले खुल रहे हैं, जिससे भक्त सुबह 7:45 बजे से ठाकुरजी के दर्शन कर सकते हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए भोग में भी बदलाव किया गया है। अब गरिष्ठ पदार्थों की मात्रा कम कर दी गई है और तरल पदार्थों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे भक्तों को हल्का और मौसम के अनुकूल प्रसाद प्राप्त हो सके।















