बांदा : सीओ हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने दी विदाई

बांदा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्ति के मौके पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर का विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रिटायर हुए सीओ गौर ने पुलिस विभाग में 42 साल की लंबी सेवा दी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सीओ राजवीर सिंह गौर के कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 42 साल की बेदाग सेवा विभाग के लिए मिसाल है। एसपी बंसल ने उनके सुखद, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। 42 साल का सफर राजवीर सिंह गौर मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं। वे 1984 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस उपाधीक्षक के रूप में उन्होंने एंटी नारकोटिक्स फोर्स लखनऊ, मुख्यमंत्री सुरक्षा, जनपद फर्रुखाबाद और बांदा में अपनी सेवाएं दीं।विदाई समारोह में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक बांदा और पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सीओ गौर को फूल-मालाओं से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts