यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा DV और PST

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर 76,184 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो कुल रिक्तियों का लगभग 2.33 गुना है। जिन अभ्यर्थियों के अंक अपनी-अपनी श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर हैं, उन्हें भी इस सूची में शामिल किया गया है।

भर्ती बोर्ड के अनुसार, डीवी और पीएसटी की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, स्थल और अन्य आवश्यक निर्देश जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंक अंतिम भर्ती परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होने के कारण निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई थी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts