राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर का परीक्षाफल घोषित

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। कस्बा स्थित कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को कक्षा 6 7 8 एवं 9 व 11 का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया कॉलेज अध्यक्ष चौधरी सतेन्द्र बालियान ने अपनी अपनी कक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले होनहार छात्र/छात्राओ को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। कक्षा 6 में यांशिका 90%,किंजल 85%,आयन 83%,कक्षा 7 में तृप्ति 88%,दीपांशी 82%, शिद्रा 82%,कक्षा 8 में प्रिंस ने 87%,लवकुश 84%,काजल 84%,कक्षा 9 में दिशा पुत्री कपिल ने 99%, ईशिका सैनी पुत्री सहनसरपाल 98%,डिंपल पुत्री बदन सिंह 97% एवम कक्षा 11 में कला वर्ग में आकाश ने 93%,नर्गिश 91%,पायल 87%, विज्ञान वर्ग में दिव्य सैनी 92%,दीपाली 91%,कमल 89% अंक लाकर अपनी अपनी कक्षाओं में क्रमश प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कालेज अध्यक्ष चौधरी सतेन्द्र बालियान ने कहा कि आधुनिक युग में मानव शिक्षा के बिना पशु समान है उन्होंने छात्र/छात्रओ को कड़ी मेहनत करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परीक्षा फल घोषित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य आमिर कासिम,पूर्व प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य अशोक तोमर,प्रबंधक चमन सिंह,कल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।कालेज के प्रधानाचार्य डॉ त्रिवेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह,योगेंद्र सिंह,व्यायाम शिक्षक अरुण बालियान,ऋषिपाल सिंह,सुनील कुमार, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार,यशदेव, नीरज आदि का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts