धौलपुर : समाज में शिक्षा, व्यापार और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प

धौलपुर जिले के पूठपुरा सैपऊ बकायन का पुरा, चैना का पुरा और निनोखर गांवों में आयोजित एक सभा में उपस्थित सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रति अपने संकल्पों को साझा करते हुए बीएल कुशवाहा ने तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी से समर्थन प्राप्त किया।

पहला मुद्दा था शिक्षा को बढ़ावा देने का, जिसमें उन्होंने सभी समर्थकों से वचन लिया कि वे अपने बच्चों को कम से कम ग्रेजुएशन तक पढ़ाएंगे, ताकि वे प्रतिस्पर्धी युग में आगे बढ़ सकें और किसी भी तरह की गुमराही से बच सकें।

दूसरा मुद्दा था व्यापार को बढ़ावा देने का। बीएल कुशवाहा ने सभी से यह वचन लिया कि हर घर से एक युवा व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, ताकि समाज आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।

तीसरा महत्वपूर्ण मुद्दा था समाज की एकता पर जोर देने का। इस संदर्भ में बीएल कुशवाहा ने यह सवाल उठाया कि क्या समाज को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं, और इस पर सभी महिला-पुरुषों ने हाथ उठाकर राजनीति करने का आशीर्वाद दिया।यह आयोजन समाज की एकता, शिक्षा और व्यापार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर उभरा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts