बागपत जिले के बड़ौत शहर के विभिन्न कालोनियों के निवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि बिनौली रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण विभिन्न कालोनियों से आने-जाने में कठिनाई हो रही है। ओवरब्रिज के दोनों सर्विस रोड उपलब्ध होने के बावजूद दुकानदारों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हो रही है और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
निवासियों ने नगर पालिका बड़ौत में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट में शिकायत पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इस अवसर पर विक्रांत तोमर, मनवीर सिंह, सुरेश राणा, राजीव कुमार, संजीव कुमार, राजकुमार, रामदेव, विजय राठी, जयपाल सिंह, लोकेंद्र सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।















