बांदा। जिलाधिकारी व एसपी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक में तहसील बाँदा स्थित ग्राम अछरौड़ व उजरेहटा में बालू मोरम के अवैध खनन व परिवहन की प्राप्त हो रही शिकायतो की जांच कर सलिप्त व्यक्तियो के विरूद्ध आवश्यक कडी दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।खनिज विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 27 मार्च 26 को प्रश्नगत स्थल का औचक निरीक्षण/जांच की गयी। जांच के दौरान संयुक्त जाच टीम को मौके पर आते देख अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त ट्रैक्टरो द्वारा लोड बालू/मोरम को अपने ट्रैक्टरो से नदी तल में ही पलटकर मौके से भाग गये। संयुक्त जांच टीम द्वारा केन नदी तल में हो रहे बालू/मोरम के अवैध खनन/परिवहन से बने पिट्स की पैमाईश / नाप की गयी, जिसमें 05 पिट्स पर कुल 1988 घन मी. बालू/मोरम का अवैध खनन / परिवहन किया जाना पाया गया।अपराध के सम्बन्ध में अवैध खनन / परिवहन में संलिप्त 27 व्यक्तियों के विरूद्ध नामजद प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना मटौंध में दर्ज कराई गई है। थाना मटौंध में अवैध खनन/परिवहन में संलिप्त 27 व्यक्तियों, जिनके विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जल्द ही इनके ऊपर जिला प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई है।















