नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उद्योग व्यापार मंडल का पुनर्गठन

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। उद्योग व्यापार मंडल का पुनर्गठन किया वरिष्ठ पत्रकार सचिन संगल को एक बार फिर से व्यापार मंडल का शाहपुर नगर का अध्यक्ष घोषित किया गया वही सुनील मित्तल को महामंत्री एवं अमन मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर सदस्यता अभियान का भी नगर में श्री गणेश किया गया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन संगल ने बताया कि शीघ्र ही नगर में व्यापार मंडल की समाज के सभी वर्गों के व्यापारियों को सम्मिलित कार्यकारिणी गठित की जाएगी।व्यापारी नेता श्यामपाल सिंघल भाई जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है । किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । कोई भी अधिकारी किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापामारी करने से पूर्व उस नगर के व्यापार मंडल को सूचित करें । उन्होंने बताया कि उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल का 1973 में गठन किया गया । संगठन पूरे प्रदेश में व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है । आठ व नौ सितंबर को आगरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी का गठन किया जाएगा । इससे पूर्व सभी जनपदों व कस्बो में कार्यकारिणी का गठन किए जा रहा है । जिसके अंतर्गत कस्बे में संगठन का सचिन सिंघल अध्यक्ष , सुनील मित्तल महामंत्री व अमन मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । उन्होंने कहा कि वह सर्वसम्मति से अपनी नगर कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करे। इसके अलावा सभी नगरीय क्षेत्रों में युवा मोर्चा , महिला मोर्चा व उद्योग न्याय मंच का भी गठन किया जाएगा । उन्होंने सभी व्यापारियों से आहवान किया कि वर्तमान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । सभी व्यापारी सदस्यता लेकर सदस्य बन संगठन को मजबूत करें । बैठक को दिनेश बंसल , संजय मित्तल व हिमांशु कौशिक ने भी संबोधित किया । इस दौरान मणिकांत मित्तल , अरुण मित्तल , मदन जैन, अनिल बंसल , तोहिद त्यागी , प्रमोद कर्णवाल , राधेश्याम नामदेव , मनोज अग्रवाल व प्रवेश अग्रवाल ,अब्दुल मलिक अंसारी, साजिद अंसारी ,शान मोहम्मद आतिशबाजी वाले आदि मौजूद रहे। उधर दूसरी ओर व्यापारी नेता मदन जैन सतीश जैन के प्रतिष्ठान पर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक आयोजितकी गई जिसमें जीएसटी देने वाले 60 वर्षीय व्यापारी को पेंशन कमर्शियल कनेक्शन को भी घरेलू विद्युत कनेक्शन के भांति माना जाए एक समान बिलिंग की व्यवस्था हो आदि मांगे सरकार से की गई। इस दौरान संरक्षक श्याम पाल संगल भाई जी, अध्यक्ष रितेश सिंघल, मंत्री अमित जैन विक्की, सभासद विशाल गर्गष प्रदीप सिंघल, अमित जैन पेंट वाले आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts