उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमोशन एंड रिक्रूटमेंट बोर्ड (UPPPRB) ने यूपी पुलिस कान्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कुल 32,679 कान्स्टेबलों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.आइए जानते हैं कि UPPPRB ने यूपी पुलिस में नागरिक पुलिस, PAC समेत किस विभाग में कॉन्सटेबल के कितनों पदों पर आवदेन आमंत्रित किए गए हैं? जानेंगे कि आवेदन कैसे किया जा सकता है? जानेंगे कि कौन आवेदन कर सकता है?
यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के इन पदों पर भर्ती
- आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरूष/महिला)
- आरक्षी पीएसीसी/ सशस्त्र पुलिस (पुरूष)
- आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरूष)
- महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी
- आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरूष)
- जेल वार्डर (पुरूष)
- जेल वार्डर (महिला)
नागरिक पुलिस में कॉन्स्टेबल के श्रेणीवार पद
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 4191 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 1046 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 2826 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 2198 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 208 |
| योग | 10469 |
यूपी पुलिस PAC/ सशस्त्र पुलिस के खाली पदों का श्रेणीवार विवरण
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 6060 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 1512 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 4083 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 3176 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 300 |
| योग | 15131 |
कान्स्टेबल (आरक्षी) विशेष सुरक्षा बल खाली पदों श्रेणीवार पद विवरण
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 538 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 134 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 362 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 281 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 26 |
| योग | 1341 |
महिला बटालियन (जनपद लखनऊ, बदांयू, गोरखपुर) के लिए महिला कॉन्स्टेबल (आरक्षी) श्रेणीवार पद विवरण
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 916 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 228 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 615 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 478 |
| योग | 2282 |
कॉन्स्टेबल (आरक्षी) घुड़सवार खाली पदों पर खाली श्रेणीवार विवरण
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 30 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 7 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 19 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 14 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 1 |
| योग | 71 |
जेल वार्डर (पुरूष) में खाली पदों का श्रेणीवार विवरण
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 1314 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 327 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 885 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 688 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 65 |
| योग | 3279 |
जेल वार्डर (महिला) में खाली पदों का श्रेणीवार विवरण
| श्रेणी | पद संख्या |
| अनारक्षित (General) | 44 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 10 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 28 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 22 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 2 |
| योग | 106 |
OTR के बाद ही आवेदन, 12वीं पास के लिए मौका
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू हो गई है, लेकिन इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराने के बाद ही आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स OTR कराने के लिए UPPPRB की वेबसाइट पर जाना होगा.वहीं UPPPRB ने जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि यूपी पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. पुरूष कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 18 से 22 साल है तो वहीं महिला कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी.















