बैंक ऑफ इंडिया में हो रही 400 पदों पर भर्ती,

अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं और बैंकिंग सेक्टर में काम का अनुभव लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अप्रेंटिस के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें हर महीने 13,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

योग्यता

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन किया हो।

  • किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

  • उम्मीदवार की डिग्री 2021 से 2025 के बीच पूरी हुई हो

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 800 रुपये

  • एससी / एसटी: 600 रुपये

  • सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार: 600 रुपये

  • दिव्यांग (PwBD): 400 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय भाषा की परीक्षा भी ली जा सकती है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

ट्रेनिंग और स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया में 1 वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी।

  • मासिक स्टाइपेंड: 13,000 रुपये
    यह ट्रेनिंग भविष्य में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com/boi.php पर जाएं

  2. Apply through NATS Portal पर क्लिक करें

  3. नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें

  4. जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें

  5. आवेदन शुल्क जमा करें

  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts