इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) मोहाली ने कई नॉन-टीचिंग पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, डिप्टी लाइब्रेरियन, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, काउंसलर, नर्स, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट और अन्य पदों पर कैंडिडेट्स की भर्तियां की जाएंगी. कुल 40 पदों को भरा जाना है. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स 15 जून 2026 या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
- सुपरिटेंडिंग इंजीनियर- 1 पद
- डिप्टी रजिस्ट्रार- 1 पद
- डिप्टी लाइब्रेरियन- 1 पद
- प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर- लैब (Grade-II)- 1 पद
- सीनियर टेक्निकल ऑफिसर (IT)- 1 पद
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
ग्रुप- बी नॉन-टीचिंग पोस्ट
- सीनियर सुपरिटेंडेंट- 2 पद
- लाइब्रेरी सुपरिटेंडेंट- 1 पद
- सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 1 पद
- फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर- 2 पद
- काउंसलर- 1 पद
- नर्स- 1 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
- जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा)- 1 पद
ग्रुप-सी नॉन-टीचिंग पोस्ट
- फार्मासिस्ट- 1 पद
- जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट- 5 पद
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (MS) एडमिनिस्ट्रेशन- 5 पद
- जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (MS)- 3 पद
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं. जैसे, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास या उसके समकक्ष ग्रेड के साथ बीई/बीटेक और अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड भी होना चाहिए. इसके लिए एज लिमिट 56 साल होनी चाहिए. इसी तरह डिप्टी रजिस्ट्रार के पद के लिए कैंडिडेट्स के पास मास्टर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत अंक या पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड हो. इस पद के लिए उम्र सीमा 50 साल होनी चाहिए.















