808 प्रवक्ताओं की होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसी के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.UKPSC ने कुल 808 प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सामन्य कैंडिडेट्स के लिए 725 और महिला कैंडिडेट्स के लिए 83 पदों परआवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं.आइए जानते हैं कि UKPSC प्रवक्ता 2025 भर्ती 2025 के लिए कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं? किन विषयों में प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं? जानेंगे कि आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन करें आवेदन

UKPSC के विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह ग सामान्य और महिला शाखा ने 808 प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन शुरू हो गई है, जिसके तहत इच्छुक और पात्र कैंडिडेट्स 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदनUKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन

UKPSC प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए निर्धारित शैक्षणिक पात्रता की बात करें तो संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन पास होने के साथ ही बीएड या एलटी कर चुके कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. वहीं आयु सीमा की बात करें तो 21 से 42 साल तक के कैंडिडेट्स प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी. हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु सीमा के नियमों से छूट मिलेगी.

सामान्य कैंडिडेट्स के लिए विषयवार पद

विषय पद संख्या
हिंदी 78
अंग्रेजी 54
संस्कृत 62
भौतिक शास्त्र 73
रसायन शास्त्र 51
जीव विज्ञान 67
गणित 43
नागरिक शास्त्र 111
अर्थशास्त्र 72
इतिहास 42
भूगोल 53
समाजशास्त्र 13
कला 2
वाणिज्य 2
कृषिशास्त्र 2
योग 725

महिला शाखा में विषयवार प्रवक्ता भर्ती पद

विषय पद
हिंदी 10
अंग्रेजी 14
संस्कृत 1
भौतिक शास्त्र 7
रसायन शास्त्र 3
गणित 6
जीव विज्ञान 4
नागरिक शास्त्र 5
अर्थशास्त्र 12
इतिहास 4
भूगोल 9
गृह विज्ञान 8
कुल 83

 

पूर्व में किया आवेदन निरस्त कर नया कर सकेंगे

UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती के लिए पूर्व में18 अक्तूबर 2024 को भी नोटिफिकेशन भी जारी किया था. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी आयोजित की गई थी, लेकिन किन्हीं वजह से भर्ती प्रक्रिया आयोजित नहीं हो सकी. अब UKPSC ने दोबारा प्रवक्ता भर्ती के लिए दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया है. पूर्व में किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे. इसके लिए कैंडिडेट्स को पूर्व में किए गए आवेदनों को निरस्त करा नए सिरे से आवेदन करना होगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts