NMCH अस्पताल में चूहों का कहर जारी, अब मरीज की उंगलियां कुतरीं

पटना के प्रमुख सरकारी अस्पताल NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में एक बार फिर चूहों के आतंक की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल में भर्ती एक मधुमेह पीड़ित मरीज की उंगलियां चूहों ने कुतर दीं। इस घटना से मरीज के परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित पहले से ही एक पैर गवां चुका है और दूसरी ओर अब उसके बचे हुए पैर की उंगलियों पर चूहों ने हमला कर दिया। परिजन का कहना है कि उन्होंने बार-बार सफाई और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अनदेखी की। यह पहली बार नहीं है जब इस अस्पताल में चूहों का आतंक देखने को मिला हो। इससे पहले भी एक मरीज की आंख चूहे द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आ चुका है।

इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों की दुर्दशा मरीजों की जान पर बन आई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts