रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं में जोश

अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालखेड़ा में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ रवि कुमार विजय ने बताया की शिविर में पंजीकृत 40 छात्राओं को राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षिका माहेश्वरी जी तथा हीरा जी द्वारा विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है
शिविर प्रभारी डॉ. रेनू शर्मा ने बताया की प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ कानूनी अधिकारों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts