बबेरू में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष अभियान कार्यक्रम का आयोजन

बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित मैरिज हाल में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने किया, जिन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बबेरू विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, शौर्य, सेवा और सादगी पर विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने निजी सुख छोड़कर प्रजा की भलाई को सर्वोपरि माना। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा अहिल्याबाई होल्कर को अब उचित सम्मान दिया जा रहा है, जो पूर्व की कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts