गाय मांस बेचकर रामराज्य? अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार पर तीखा हमला, 40 दिन की चेतावनी

प्रयागराज माघ मेला प्रशासन में हुए विवाद को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रेस वार्ता कर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा है।अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी से हिन्दू होने का प्रमाण देने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से गोमाता को ‘राजमाता’ का दर्जा देने और मांस निर्यात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने इन मांगों को पूरा करने के लिए 40 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि 10-11 मार्च तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लखनऊ में संतों के समागम के बीच बड़ा फैसला लेंगे।

इसके अलावा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद में कहा कि पहले आपने प्रमाण मांग लिया था अब आपको हिंदू होने का प्रमाण देना होगा। उन्होंने कहा कि केवल भाषण से नहीं, भगवा से नहीं दिखाई देता है हिंदुत्व, आपने गौ सेवा के लिए क्या किया है जो हिंदुत्व के लिए पहली सीढ़ी है। हिंदू होने की पहली शर्त है गौ रक्षक होना उसके बाद हर सीढ़ी, और इसीलिए हम आपसे हिंदू होने का प्रमाण मांग रहे हैं। हम आपको 40 दिन का समय दे रहे हैं, आप हिंदू और गौ भक्त हिंदू होने का प्रमाण दीजिए। अगर नहीं दे पाते हैं तो समझ जाएंगे कि आप नकली हिंदू हैं, छद्म हिंदू हैं, कालनेमि है ढोंगी हैं।

‘गाय का मांस बेचकर रामराज्य की स्थापना करेंगे’

शंकराचार्य ने कहा कि गाय का मांस बेचकर आप डॉलर से रामराज्य की स्थापना करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि गौ माता के मांस को भैंस का मांस बताकर बचाने की कोशिश की गई। शंकराचार्य ने चेतावनी दी कि अगर 40 दिनों के अंदर गौ माता को राज्य माता घोषित नहीं किया गया, तो ऐसे लोगों को छद्म हिंदू कहा जाएगा।प्रयागराज में दोबारा स्नान के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब वह मुद्दा पीछे छूट चुका है, अब असली और नकली हिंदू की पहचान की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की ओर से बात रखने की कोशिश हुई थी, लेकिन वे सामने नहीं आए। वह बहुत कुछ कहना चाहते थे, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया।

40 दिन तक घोषित नहीं किया, तो..

इसके साथ ही शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को 40 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि गौ माता को राज्य माता घोषित करिए। उन्होंने कहा कि आज से हम गिनना शुरू कर रहे हैं 10 मार्च को यह पूरा हो जाएगा अगर 40 दिन तक घोषित नहीं किया गया, तो 10 मार्च तक हम दिल्ली न जाकर लखनऊ में संत महंत आचार्य इकट्ठा होकर तब निर्णय लेंगे।शंकराचार्य ने यूपी सरकार से कहा कि आप महाराष्ट्र और नेपाल से सीखिए। उत्तर प्रदेश, जिसके मुखिया आप है, वहां से भारत का लगभग 40 परसेंट से ज्यादा गौ मांस का निर्यात हो रहा है। आप बताइए कि आप हिंदू हैं, नहीं तो भगवा चोला उतारिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts