रामपुरी को जलभराव से मिलेगी राहत.

मुजफ्फरनगर। शहर के रामपुरी क्षेत्र में बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने इस संबंध में अपने गांधीनगर स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में रामपुरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति, जल निकासी की व्यवस्था और समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।क्षेत्रवासियों ने बारिश के दौरान सड़क और गलियों में पानी भरने से होने वाली परेशानियों से राज्यमंत्री को अवगत कराया।

नागरिकों ने जल निकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग रखी। कपिल देव अग्रवाल ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहे, बल्कि अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। उन्होंने रामपुरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी में रही बाधाओं को चिन्हित करने और स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts