हुसैनपुर कला में दशहरे पर रामलीला कमेटी ने मुरसलीन कस्सार का किया भव्य स्वागत

बुढ़ाना। बीती रात्रि क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कला में दशहरे के अवसर पर आयोजित रामलीला मंचन के दौरान वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत के भावी उम्मीदवार भाई मुरसलीन कस्सार हुसैनपुरी का कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संबोधन करते हुए मुरसलीन कस्सार ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हर इंसान के अंदर कहीं न कहीं एक रावण छिपा होता है, जिसे पहले खत्म करना जरूरी है। हमें सामाजिक बुराइयों को छोड़ने और आपसी सौहार्द को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हुसैनपुर कला की रामलीला गांव की परंपरा और लोकल कलाकारों की मेहनत का अद्भुत उदाहरण है, जो हमेशा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक रही है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश की ताकत आपसी एकता और भाईचारे में है। गांव के लोग जिस तरह से मिलकर रामलीला का आयोजन करते हैं, वह न केवल धार्मिक आस्था बल्कि सांस्कृतिक मेल-जोल का भी बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलकर समाज में एकता, शांति और सद्भाव का संदेश फैलाएं।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सहित सुनील कुमार मास्टर, पूर्व प्रधान बारु सिंह चौहान, डॉ. सुबोध कुमार, अरुण कुमार, दीपक चौहान, अमित कश्यप, डॉ. पिंटू, संजय कुमार, फिरोज, इलियास मास्टर, परवेज, मन्नू, मेहरबान, शाहिद अब्बासी, गुलशेर खान, शकील अंसारी, आजाद खान, तौफीक कुरैशी, रिजवान खान, हाजी इरशाद कुरैशी, अनुज कश्यप, फरीद कुरैशी, यूनुस सैफी, डॉ. साहिल सैफी, रफीक मलिक, डॉ. सोमिन मलिक, राहुल डीलर, आशु खान, भिखारी चंद, लल्लू सिंह, सरताज मलिक, अमित प्रजापति, बादल मोगा, महेश डीलर, आलिम खान, रजत मित्तल, मनोज मोगा, मोमीन डीलर, प्रदीप भार्गव, संदीप चौहान, प्रदीप भटनागर, इमरान कस्सार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts