रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सुखवंत सिंह ने 13,636 वोटों की बढ़त से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद अलावड़ा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए कार्यकर्ताओं ने “हर-हर मोदी, घर-घर मोदी” के नारों से पूरे इलाके को गूंजायमान कर दिया।

चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस के प्रत्याशी आर्यन जुबेर को निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, भाजपा ने अपनी रणनीति और क्षेत्रीय समर्थन के दम पर यह जीत हासिल की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी और लड्डू खिलाकर लोगों के बीच उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की नीतिगत सफलता की जीत बताया।
कस्बे में संजय कालरा, रवि सिंगला, मोंटी शर्मा, भवानी कालरा, रमेश प्रजापत, हेतराम प्रजापत, गुरनाम सिंह गामी और अन्य कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में मिठाई बांटी और जनता का धन्यवाद किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत जनता के विश्वास और क्षेत्र के विकास की प्रतीक है। अब, इस जीत के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को और तेज गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।















