रमजान 2025: सऊदी किंग सलमान 102 देशों में बांटेंगे 700 टन खजूर

सऊदी अरब की सरकार हर साल रमजान के अवसर पर दुनिया भर के देशों में खजूर बांटने की परंपरा निभाती है, और इस साल भी किंग सलमान ने 102 देशों में 700 टन खजूर भेजने की मंजूरी दी है। यह पहल इस्लामिक अफेयर्स मिनिस्ट्री की देखरेख में की जा रही है। इस साल पिछले साल की तुलना में 200 टन अधिक खजूर भेजे जाएंगे।यह कदम न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद के लिए बल्कि इस्लामी एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाता है। रमजान में खजूर को इफ्तार के दौरान खाने की परंपरा है, और यह दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक अहम खाद्य पदार्थ है।

इस्लाम के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता

सऊदी इस्लामिक अफेयर मंत्री ने किंग सलमान की ओर से दुनिया भर के मुसलमानों, खासकर रमजान के दौरान उनके निरंतर समर्थन के लिए अभार व्यक्त किया. उन्होंने इस्लामी मूल्यों को बढ़ावा देने और नफरत, उग्रवाद और कट्टरता का मुकाबला करने के लिए किंगडम की प्रतिबद्धता पर जोर दिया.मंत्रालय ने खजूर की शिपमेंट के लिए सभी रसद तैयारियों को आखिरी रूप दे दिया है और यह सऊदी दूतावास, इस्लामी केंद्रों और दुनिया भर के संगठनों में धार्मिक मैसेज के साथ भेजा जा रहा है.

रमजान में खजूर

खजूर के यू तो कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं, लेकिन इस्लाम धर्म में इसकी एक खास अहमियत है. रमजान में रोजे के दौरान मुसलमान खजूर से ही इफ्तार खोलना पसंद करते हैं और इसको सुन्नत कहा जाता है.

खजूर उत्पादक देश

खाड़ी देशों में खजूर का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है. मिस्र दुनिया का सबसे बड़ा खजूर उत्पादक देश है, उसके बाद सऊदी अरब, अल्जीरिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात का आते हैं. सबसे अच्छी खजूर सऊदी अरब के मदीना क्षेत्र की अजवा खजूर को समझा जाता है और भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2 हजार रुपये प्रति किलो तक है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts