अलवर जिले के श्री लालदास मंदिर, धौलीदुब में बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, अलवर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चार इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।शिविर की शुरुआत प्रातः 9 बजे हुई, जहां स्वयंसेवकों ने डॉ. अनिल यादव और डॉ. सुभाष पालीवाल के मार्गदर्शन में परेड का अभ्यास किया और मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

दूसरे सत्र में, हेम नारायण सैन और ओम प्रकाश सैन ने स्वयंसेवकों को ध्यान और योग का अभ्यास कराया।
तीसरे सत्र में, डॉ. महेश गोठवाल के निर्देशन में “जल प्रबंधन, पोषण और विकास” विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसके बाद, कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. अनिल यादव और डॉ. सुभाष खटीक के नेतृत्व में “राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सद्भाव” का संदेश देने के लिए ग्राम धौलीदुब में रैली निकाली गई। इस रैली में “मानव मानव एक समान” और “कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी” जैसे नारों के साथ सद्भावना का संदेश दिया गया।
शिविर के आयोजन में बेगम बाई, मुस्कान, संगीता, प्रियंका, प्रीति, मोनिका, नम्रता, प्रियांशी, अंजली सैनी, अमरजीत, मोहित, प्रिंस, संगीता सैन, अंशु, चांदनी, काजल, दीपक, अजय, पवन सिंह, अंकित मधुकर, अंजली शर्मा, लक्की, करण, कुलदीप, अमनदीप, धीरज, लेखराज, दीपक आदि ने विशेष सहयोग दिया। शिविर के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।
यह शिविर न केवल सामाजिक जागरूकता का संदेश देता है, बल्कि स्वयंसेवकों के मानसिक और शारीरिक विकास में भी सहायक साबित हो रहा है।















