विप्र सेना युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने राजकुमार उर्फ जीतू शर्मा, रामगढ़ में हर्ष

अलवर के रामगढ़ में विप्र सेना के युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार उर्फ जीतू शर्मा को मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी के निर्देशन में, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जोशी और युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हितेश गौतम की सहमति से की गई। युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने राजकुमार शर्मा को इस पद पर नियुक्त किया।

राजकुमार शर्मा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर रामगढ़ कस्बे के कई युवाओं ने खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर गजेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, दिनेश शर्मा, एडवोकेट लखन दत्त शर्मा, शिवम शर्मा, छगनलाल सेन, रिंकू बाबा, भानु शर्मा, उपेंद्र ओबेरॉय, विजय शर्मा, वंश भारद्वाज, गौरी कुकरेजा, श्याम शेखावत, विजय शेखावत, नरसी शेखावत, पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा और पंडित धीरज शर्मा सहित कई लोगों ने बधाई दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts