राजगढ़ झरना बांध की पाल और सीढ़ियां धंसी, बड़ा हादसा कभी भी संभव

राजगढ़ (अलवर)।राजगढ़-माचाड़ी मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल झरना में बनी बांध की पाल और वहां तक जाने वाली सीढ़ियां काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते बांध और नहाने के कुंडों में पानी भर गया है, जिससे झरनों का बहाव भी तेज हो गया है।

बांध की ओर जाने वाली सीढ़ियां टूटने के साथ-साथ जगह-जगह से धंस चुकी हैं, वहीं बांध की पाल भी कई स्थानों से कमजोर होकर नीचे धंस चुकी है। इससे वहां घूमने आने वाले सैलानियों की जान को खतरा बना हुआ है।

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले पाल और सीढ़ियों को सुरक्षित बनाया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts