मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के गांव कलसाडा निवासी एवं खटीक छात्रावास समिति अलवर के कार्यवाहक संरक्षक, सेवानिवृत्त व्याख्याता राजेंद्र कुमार बसवाल को शिक्षा क्षेत्र में उनके विभिन्न सहयोग और विकास कार्यों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जिला स्तरीय शिक्षा श्री सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान अलवर में आयोजित समारोह में मंत्री संजय शर्मा और जिलाधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला द्वारा भामाशाह प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रदान किया गया। बसवाल ने अपने सेवा काल में रा. उ. मा. वि. मालाखेड़ा में शिक्षा से संबंधित अनेक विकास कार्य करवाए थे। इसके पूर्व भी उन्हें हल्दीना, नगली झामावत और लिली सोता का बास जैसे विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेडियम में सम्मानित किया जा चुका है। जिले स्तर पर सम्मान मिलने पर कलसाडा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।















