टीवी के नामचीन पर्सनालिटी और सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर रजत दलाल ने अपने जीवन को नया आयाम दे दिया है. उन्होंने शादी कर ली है. ये शादी उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज मानी जा रही है. दरअसल रजत कल तक खुद को सिंगल बता रहे थे. अब उनकी अचानक शादी की फोटोज ने फैंस को हैरत में डाल दिया है.
रजत दलाल ने इंस्टाग्राम पर अपने शादी की फोटोज शेयर की हैं. इसमें वे न्यूली वेड्स वाइफ संग ट्रेडिशनल वीयर में नजर आ रहे हैं. उन्होंने वाइफ संग शादी की अलग-अलग फोटोज शेयर करने के बाद कैप्शन में लिखा- ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत.’
रजत ने शादी के लिए खूबसूरत लोकेशन चुनी है. वे नदी किनारे सहरा बांधे नजर आ रहे हैं. मंडप सजा हुआ है और व्यू भी तगड़ा लग रहा है. आस पास पहाड़ देखे जा सकते हैं. फोटोज में न्यूली वेड्स कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं.रजत दलाल ने वाइफ को लेकर ज्यादा इन्फॉर्मेशन शेयर नहीं की है. लेकिन रजत जब बिग बॉस में आए थे उस दौरान उन्होंने बताया था कि वे कमिटेड हैं और वे जिससे कमिटेड हैं वो सोशल मीडिया से दूर रहती है. मगर उन्होंने इससे ज्यादा कुछ शेयर नहीं किया था. इसलिए अभी रजत की वाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है.शादी के बंधन में बंधने के बाद रजत दलाल को फैंस बधाइयां दे रहे हैं. बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने लिखा- कॉन्ग्रेचुलेशन्स रजत, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं. ऐसे ही हमेशा खुश रहो. दूसरे शख्स ने लिखा- बधाई हो भाई. एक अन्य शख्स ने लिखा- ये तो दिन की सबसे शानदार तस्वीर है.रजत दलाल की बात करें तो वे मशहूर टीवी पर्सनालिटी हैं और फिटनेस फ्रीक भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 30 साल की है. सलमान खान के शो बिग बॉस में अपने गेम से उन्होंने इंप्रेस किया था और उनकी तारीफ भी हुई थी. उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है.























































