पाकिस्तान में स्मार्ट लॉकडाउन लगाने का फैसला, दो दिन बाजार बंद,

पाकिस्तान में बढ़ते तेल संकट को देखते हुए सरकार दो दिन का स्मार्ट लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. लॉकडाउन से जुड़ा प्रस्ताव सामने आया है. इसके मुताबिक, प्रधानमंत्री के निर्देश पर अब हर हफ्ते शनिवार और रविवार को पूरे देश में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा. यह नियम 4 और 5 अप्रैल 2026 से लागू होगा. लॉकडाउन हर शनिवार रात 12:01 बजे से शुरू होगा और रविवार रात 11:59 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान सभी दुकानें, बाजार, फैक्ट्रियां और अन्य कामकाज पूरी तरह बंद रहेंगे. सर्विस सेक्टर भी बंद रहेगा. इन दिनों में शादी या किसी भी तरह के समारोह सार्वजनिक या व्यावसायिक जगहों पर करने की अनुमति नहीं होगी.

जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी

पाकिस्तान में अस्पताल, दवा की दुकानें और अन्य जरूरी सरकारी सेवाएं खुली रहेंगी. इसके अलावा एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे स्टेशन भी काम करते रहेंगे, ताकि जरूरी यात्रा और सेवाएं प्रभावित न हों. सरकार ने यह भी तय किया है कि लॉकडाउन के दौरान शहरों के बीच जाने वाली सड़कें, हाईवे और मोटरवे बंद रहेंगे और आम गाड़ियों की आवाजाही नहीं होगी. हालांकि, पब्लिक बसों को छूट दी गई है, ताकि लोगों की जरूरी यात्रा जारी रह सके.इसके साथ ही प्रांतीय सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे दोपहिया और तिपहिया वाहनों का जल्दी रजिस्ट्रेशन करें. इससे सरकार जरूरतमंद लोगों को सीधे सब्सिडी दे सकेगी. सरकार का कहना है कि ये कदम तेल की कमी से निपटने और देश में जरूरी संसाधनों को बचाने के लिए उठाए गए हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts