राजस्थान पर्यटन और फिल्म पर्यटन नीतियों को सरल बनाने से मिलेगा पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की कि राज्य की पर्यटन नीति और फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को सरल बनाया जा रहा है, ताकि दोनों क्षेत्रों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि जयपुर में 8-9 मार्च को होने वाले IIFA 25 पुरस्कार समारोह से राजस्थान को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी, जिससे पर्यटन और फिल्मों की शूटिंग में वृद्धि होगी।

दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दोनों नीतियों का उद्देश्य राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। पर्यटन नीति में डिजिटल पहलुओं को भी जोड़ा जाएगा, जिससे पर्यटन से जुड़ी कंपनियां और स्टेकहोल्डर्स अधिक प्रभावी रूप से योगदान दे सकें। उन्होंने फिल्म नीति को भी सरल बनाने पर जोर दिया, ताकि राज्य में फिल्म शूटिंग बढ़े और पर्यटन को बढ़ावा मिले।यह नीतियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर नई रोजगार संभावनाएं भी पैदा करेंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts