मुंबई में बारिश का कहर, तीन मंजिला इमारत गिरने से दबे कई लोग

महाराष्ट्र। नवी मुंबई में शनिवार सुबह भीषण बारिश के बीच हादसा हो गया। यहां शहबाज गांव में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस घटना के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।मौके पर ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गईं। फिलहाल लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नवी मुंबई नगरपालिका आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि इमारत करीब सुबह 5 बजे ढही। यह जी+3 इमारत है। राहत-बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को निकाल लिया गया है। दो और लोग फंसे हैं। एनडीआरएफ की टीम यहां है। बचाव कार्य जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts