बढ़ती ठंड के बीच अब दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बारिश भी देखने को मिली है. दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार सुबह से ही हल्के बादल दिखाई दे रहे थे. बादलों की वजह से अंदेशा लगाया जा रहा था कि बारिश हो सकती है. आखिरकार शाम को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बारिश देखने को मिली है. इससे मौसम और भी खुशनुमा हो गया है. हालांकि ठंड का अहसास और भी ज्यादा बढ़ गया है.ही दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्के बादल बने रहे जिसकी वजह से कई जगहों पर धूप-छांव होती रही. शाम होते-होते हल्की तेज हवाओं के साथ मौसम में और भी ज्यादा ठंडक घोल दी. कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली तो कुछ जगहों पर रिमझिम बारिश ने तरबतर कर दिया.
10 से 14 दिसंबर के बीच शीत लहर
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर भारत में 10 से 14 दिसंबर के बीच शीतलहर के आने की संभावना है. इस दौरान ठंड और भी ज्यादा बढ़ने वाली है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के इलाकों में शीतलहर की दस्तक के बीच लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है. इन राज्यों में जल्द ही कोहरे का असर देखने को मिलेगा साथ ही पारे की गिरावट भी लगातार जारी रहेगी. अंदेशा है कि कई जगहों पर अगले 4-5 दिन में 5-7 डिग्री तापमान गिर सकता है.















