महाकुंभ 2025 के दौरान रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रेलमंत्री ने बताया कि आयोजन के दौरान ट्रेनों में तोड़फोड़, टिकट चोरी, अवैध यात्राएं और संपत्तियों को नुकसान जैसी घटनाएं सामने आईं। कई स्टेशनों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बावजूद भीड़ के कारण कई सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलमंत्री ने स्पष्ट किया कि रेलवे नुकसान की भरपाई और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
33 पीड़ित परिवार के लोगों को दिए 2.01 करोड़ रुपये
रेल मंत्री ने 15 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस घटना में18 लोगों की जान चली गई थी. उन्होंने कहा कि15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 33 पीड़ितों या उनके परिवार के सदस्यों को 2.01 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है.
ट्रेनों के सुचारू संचालन और यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए अयोध्या, दीन दयाल उपाध्याय और पटना जैसे अन्य प्रमुख स्टेशनों पर और दूसरे कर्मचारियों की तैनाती की गई.
1200 कैमरे लगाए गए
भारतीय रेलवे ने महाकुंभ में आने वाली भीड़ की निगरानी करने और संभावित उपद्रवियों पर नज़र रखने के लिए 116 फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की सुविधा की. साथ ही इसके साथ-साथ 1,200 CCTV कैमरे लगाए.
स्टेशनों के नज़दीकी रास्तों पर पटरियों की निगरानी और भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया. प्रयागराज में रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुल 15,000 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के जवानों को तैनात किया गया.















