मोहन भागवत का बयान: भारत की आध्यात्मिक ताकतों ने दुनिया में हर संकट पैदा कर दिया है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत की आध्यात्मिक विरासत और संतों के मार्गदर्शन ने ऐतिहासिक रूप से देश को वैश्विक उथल-पुथल का सामना करने और संकट के समय दुनिया का मार्गदर्शन करने में सक्षम बनाया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के इस लचीलेपन का कारण इसकी आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता में निहित है. RSS प्रमुख ने ये बातें नागपुर के तुलसी नगर इलाके में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणदेश्वर प्रतिष्ठा महोत्सव में कहीं.आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा कि जब भी दुनिया किसी संकट में फंस जाती है, तो हमारा देश ही वह शक्ति बनकर उभरता है जो उसे उस खतरे से बाहर निकालती है.मोहन भागवत ने कहा कि मानवीय अस्तित्व का सच्चा नजरिया हमारी इसी आध्यात्मिक समझ में छिपा है. जब बाहरी दुनिया से भौतिकवाद, संकीर्णतावाद और उपभोक्तावाद के तूफान आते हैं. ऐसे तूफान जो अक्सर दूसरे समाजों को तबाह कर देते हैं, तो वे लहरें बस हमें छूकर गुजर जाती हैं. हम अडिग, स्थिर और अपरिवर्तित खड़े रहते हैं. हमारी इस मजबूती की वजह हमारी वही आध्यात्मिक समझ है. यह हमारे संतों का हम पर एक एहसान है, जिसके लिए हम उनके ऋणी हैं.

‘दुनिया में जब दूसरी सभ्यताएं मिटी, लेकिन भारत टिका रहा’

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि इसलिए, यह हमारा फर्ज बन जाता है कि हम यहां आकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और इन संतों की शिक्षाओं को अपने रोजमर्रा के जीवन में उतारने की कोशिश करें. उन्होंने आगे कहा कि ग्रीस, मिस्र और रोम जैसी सभ्यताएं धरती से मिट चुकी हैं, लेकिन भारत में जरूर कुछ ऐसा खास है, जो यह सुनिश्चित करता है कि इस देश का अस्तित्व कभी न मिटे. ‘ग्रीस, मिस्र और रोम, ये सभी धरती के नक्शे से मिट चुके हैं हममें जरूर कुछ ऐसा खास है जो यह सुनिश्चित करता है कि हमारा अस्तित्व कभी न मिटे.भागवत ने कहा कि हमारे देश को हमारे संतों और ऋषियों से लगातार आध्यात्मिक ज्ञान मिलता रहता है. वह शाश्वत सार यही ज्ञान है. वह आध्यात्मिक ज्ञान जो हमें अपने संतों और ऋषियों से निरंतर प्राप्त होता है. यह आध्यात्मिकता का ऐसा ज्ञान है जो शेष विश्व और अन्य राष्ट्रों के लिए अज्ञात रहा, फिर भी हमारे पूर्वजों ने इसकी खोज की. ऐसे में जब भी दुनिया किसी संकट में फंसती है, जब भी मानवता डगमगाती है, तो हमारा राष्ट्र बार-बार एक ऐसे देश के रूप में उभरता है जो दुनिया को उस कठिन परिस्थिति से बाहर निकालने का मार्गदर्शन करता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts