कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने दिवाली पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर इमरती और लड्डू बनाते दिख रहे हैं. राहुल ने लिखा, दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं.वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया.सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली. दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है. आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं.
राहुल गांधी घंटेवाला दुकान पर मिठाई बनने की पूरी प्रक्रिया को देखा. उन्होंने इमरती की शुरुआत कहां से हुई इस बारे में भी सवाल पूछा. इसके साथ ही उन्होंने ना सिर्फ इमरती बनाई बल्कि बेसन के लड्डू भी बनाएं.















