राहुल गांधी शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश हुए। वे केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। इससे पहले राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए।यह मामला अक्टूबर 2018 का है। सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के भाजपा नेता Vijay Mishra ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार, राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीति की बात करती है, लेकिन पार्टी का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो हत्या के एक मामले में आरोपी रह चुका है। इसी बयान को आधार बनाकर उनके खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराया गया था।राहुल गांधी इससे पहले 19 जनवरी को निर्धारित सुनवाई में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे, जिसके बाद अदालत ने अगली तारीख 20 फरवरी तय की थी। फरवरी 2024 में सुल्तानपुर की अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी को जमानत दे दी थी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai ने बताया कि राहुल गांधी निर्धारित तारीख पर स्वयं कोर्ट में पेश होने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं।
वहीं कांग्रेस नेता Akhilesh Pratap Singh ने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और वहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए। अदालत में पेशी के बाद वे लखनऊ लौटेंगे और फिर दिल्ली वापस जाएंगे।सुल्तानपुर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था।















