राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने की जनसभाएं जिस में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

देवरिया।राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने की जनसभाएं जिस में मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि।अखिलेश प्रताप सिंह और सदल प्रसाद के पक्ष में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने की जनसभाएं मांगे वोट,बासगाव संसदीय क्षेत्र के बाराव मे आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम और आप मां-बाप की औलाद हैं जबकि मोदी ऊपर से टपक के आये है यह बायोलॉजिकल नहीं है। अगर मीडिया दिखाती मोदी जी आम कैसे कहते है । बेरोजगारी की बात पर नाली मे पाईप डालोगे तो गैस निकलेगा उससे तूम पकौड़ा बनावोगे ।अग्निबीर योजना को फाड़ कर कूड़ा मे डाल देंगे।

बता दे कि देवरिया जिले मे बासगांव लोकसभा के प्रत्याशी सदल प्रसाद और देवरिया लोक सभा के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के पक्ष मे राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से मंच को सम्बोधित किया। राहुल गाँधी ने मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ चमचे मोदी से बैठकर सवाल करते हैं मोदी जी आप आम कैसे खाते हो, धोकर या छीलकर खाते हो मोदी जी इस पर कहते हैं हम कुछ नहीं करते सब अपने आप हो जाता है राहुल गाँधी ने कहा हम और आप मां-बाप की औलाद हैं जबकि मोदी ऊपर से टपक के आये है यह बायोलॉजिकल नहीं है। परमात्मा ने इनको अंबानी और अडानी के मदद करने के लिए भेजा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता चुनाव लड़ रही है। पहले चरण से जनता चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। चार जून को यूपी से भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता वाला राशन, आटा व देश-दुनिया को समझने के लिए फ्री में डाटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग समय-समय पर बड़े-बड़े सपने दिखाएं है। जब हम पीछे मुड़ कर देखते हैं तो पता चलता है कि भाजपा की हर बात झूठी निकली। किसानों, नौजवानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी, उन्हें कुछ नहीं मिला। उनके जीवन में संकट पैदा किया है। हमें और आपको इन्हें सबक सिखाना है।

इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है। जो संविधान बदलने के लिए निकले हैं, जनता उन्हें बदलने के लिए निकलेगी। उन्‍होंने आगे कहा कि नारा दे रहे थे 400 पार, जो लोग नारा 400 पार के नारा दे रहे थे, वह 400 पार हार रहे हैं। इस बार उन्हें 143 सीट मिलेगी। कहते हैं यह डबल इंजन की सरकार है। दिल्ली व लखनऊ वाले लोग मिलकर कहते हैं हम डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार देवरिया आते-आते हाफ जाती है। धुंआ निकल जाता है। अखिलेश ने कहा कि किसानों की यह आय दोगुनी हो गई क्या ? 10 वर्ष में आपके खाद की बोरी से चोरी करना शुरू कर दी है। 10 किलोग्राम खाद की बोरी से की गई है। यह पारले जी बिस्कुट से यह चोरी सीख कर आएं है। आज बिस्किट का पैकेट भी छोटा हो गया है। अगर भाजपा की सरकार आ जाएगी तो बोरी से चोरी और बढ़ेगी। यह नैनो यूरिया डालने के लिए किसानों को कहा गया। लेकिन कोई पैदावार नहीं बढ़ा।युवाओं का मुद्दा उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। नौजवानों के साथ धोखा हुआ है। जितनी भी परीक्षा इस सरकार में हुई है। सभी का पेपर लीक हुआ है। पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है। यह सरकार ने जान बूझ कर पेपर लीक किया है। ताकि युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। अखिलेश ने कहा कि जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, वह मुनाफा कमाने लगे हैं। जिसके चलते महंगाई बढ़ती चली जा रही है। इस सरकार में हर चीज महंगी हो गई है। बाइक तक की कीमत बढ़ा दी गई है। आप सावधान हो जाएं, इन्होंने न केवल नौकरी छीनी है, बल्कि महंगाई भी बढ़ाया है। इंडिया गठनबंधन अग्निवीर व्यवस्था को हम स्वीकार नहीं करेंगे। इस सरकार ने फौज की नौकरी चार वर्ष की कर दी। आज रेलवे स्टेशन, हवाई हड्डा बिक गया। यह सत्ता में आए तो बाबा साहब डा.भीम राव आंबेडकर के संविधान को भी बदल देंगे।यह संविधान हमारे लिए संजीवनी हैं। इस संविधान को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना पड़ता है ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts