मुजफ्फरनगर तहसील जानसठ क्षेत्र में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन और उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार के नेतृत्व में थाना जानसठ, मीरापुर, रामराज, सिखेड़ा एवं भोपा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर रजिस्टर में दर्ज किया गया और मौके पर संयुक्त टीम के माध्यम से समाधान कराया गया। उपजिलाधिकारी ने सभी राजस्व अधिकारियों, निरीक्षकों और लेखपालों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।























































