मीठे शर्बत की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम निवासी आर्चरी संचालक के संग आर्चरी खिलाड़ीयो ने छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया।

क्षेत्र के गांव सोरम के गेट संख्या दो पर शनिवार को जेठ महा की भीषण गर्मी को देखते हुए रघुवंशी आर्चरी संचालक व मुजफ्फरनगर आर्चरी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विपिन बालियान ने अपने मित्रो व आर्चरी के खिलाड़ीयो संग मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित सोरम के गेट संख्या दो पर मीठे शर्बत की छबील लगाकर आते जाते वाहनों को रोककर सैकड़ो राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।विदित रहे प्राचीन काल से सनातन संस्कृति अनुसार जेठ महा में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य माना जाता है।इस अवसर पर संजीव कुमार,प्रमोद कुमार,संजय,प्रयाग,अभिषेक,सिमरन चौधरी,उज्ज्वल, गौरव,राधेश्याम,नितिन,शुभम,प्रशांत,आर्यन,फरमान,अनुभव,देव,शिवम,अक्षय,प्रियांशु आदि सहित दर्जनों खिलाड़ी व समाज सेवी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts