भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर | पुरकाजी नगर पंचायत के सभासद मोहम्मद इस्तखार उर्फ लाल्ला ने अपने वार्ड नंबर सात में स्थित मेन बाजार कन्या जूनियर स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने खाद्यान्न की स्थिति, वितरण प्रक्रिया, और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के बाद, उन्होंने पाया कि पोषाहार की व्यवस्था बेहतर है और इसके लिए स्कूल प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी स्नेहा और स्टाफ का धन्यवाद किया। सभासद ने कक्षा में जाकर छात्राओं से सवाल-जवाब किए और उन्हें पढ़ाई में ध्यान देने और अपने स्कूल, पुरकाजी, और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान, नगर पंचायत द्वारा चुने गए वार्ड नंबर 7 के सफाई ब्रांड एंबेसडर तनवीर आलम किंग भी उपस्थित थे।
















