भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
पुरकाज़ी। कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरो का आतंक बच्चों के स्पेशलिस्ट होने का दावा करते हुए काट रहे हैं चांदी भोले भाले माता-पिता की जैब पर पड़ रहा है डाका मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों ने मुजफ्फरनगर के नामचीन डॉक्टरो के पूर्व असिस्टेंट होने का दावा करते हुए बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर भोली भाली जनता के मासूम बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वर्तमान समय में गर्मी अधिक होने के कारण छोटे बच्चों में उल्टी दस्त लूज मोशन आदि मौसमी बीमारियों की शिकायतें अधिक पाई जा रही हैं। जिसके चलते झोलाछाप डॉक्टर बच्चों को ड्रिप आदि लगाकर मोटी रकम वसूल करते हुए मासूम बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कस्बे वह क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने बताया कि जहां यह चिकित्सा बिना डिग्री के नीम हकीम खतरे ऐ जान बने हुए हैं। वही यह अधिक रुपए बताए जाने पर माता-पिता द्वारा कम करने की गुहार लगाने पर यह डॉक्टर माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार पर उतारू हो जाते हैं कस्बे वह क्षेत्र के लोगों ने समाचार पत्र के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाऐ जाने की गुहार लगाई है।















