मीरापुर में सुम्बुल राणा के समर्थन में सपा नेताओं का जनसंपर्क अभियान

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक हरेंद्र मलिक और वरिष्ठ नेता कादिर राणा ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में सुम्बुल राणा के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने निरगाजनी, बेहड़ा, गड़वाड़ा, धीराहेड़ी और रहमतपुर जैसे क्षेत्रों में जाकर किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हितों के प्रति समाजवादी पार्टी गठबंधन की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

हरेंद्र मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गठबंधन ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो किसानों को उचित फसल का दाम, युवाओं को रोजगार और संविधान व आरक्षण की रक्षा कर सकता है। कादिर राणा ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय विकास, सम्मान और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सुम्बुल राणा को जिताने की अपील की। इस जनसंपर्क में सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा नेता चौधरी सर्वेंद्र राठी, बिजेंदर मलिक और अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts