राजगढ़: डीएसपी कार्यालय के पास शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का धरना, सड़क पर लेटकर जताया विरोध

राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग पर डीएसपी कार्यालय के पास प्रस्तावित शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। महिलाओं और पुरुषों ने टेंट लगाकर धरना दिया और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने तपती धूप में सड़क पर लेटकर विरोध दर्ज कराया और कुछ ने पत्थर लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना और आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वार्ड 6, 7, 8 में नियम अनुसार मदिरा दुकान का आवंटन किया गया है और ग्रामीणों की आपत्तियों को उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। स्थानीय महिला गुड्डी देवी ने बताया कि समीप ही भगवान शिव का मंदिर और पानी का नल है, जिससे महिलाओं को देर रात पानी भरना पड़ता है। पार्षद रूपनारायण मीना व अन्य लोगों ने भी धार्मिक स्थलों और गर्ल्स कॉलेज के पास ठेके के खुलने से सामाजिक समस्या खड़ी होने की आशंका जताई और प्रशासन से मांग की कि ठेका किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts