सदर तहसील में धरना किया धरना प्रदर्शन 10 मैंगो का मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम सदर तहसीलदार को सौंपा।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के आदेश अनुसार। राष्ट्रीय सचिव सोनू मुखिया के नेतृत्व में सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चौधरी सूरैश ने की और संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी ने क्या, जिस में दर्जनों वक्ताओं ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मजदूर का शोषण तहसील परिसर में कानगो लेखपाल अधिकारियों द्वारा पूरजोर से किया जा रहा है। उस पर प्रतिबंध की मांग उठाई सदर तहसीलदार ने आकर किसानों के बीच बैठकर सोहार्दपूर्ण किसानो की समस्याओं को सुना और बहुत जल्द समाधान का मजबूत आश्वासन दिया। जिस के बाद किसानों ने 10 मैंगो का मांग पत्र जिलाधिकारी के नाम सदर तहसीलदार को सौंपा। जिस में किसानों की मांगे है 1. मिनाक्षी चौक जैन इण्टर कॉलेज ने अपना एक गेट मौ० आरिफ जनता धर्म काटा वालो की भूमि में खोला हुआ है उसको तत्काल बन्द कराया जाये।2. मुस्ताफाबाद में प्राथर्थी दूर जहां जमीन की डोल बन्दी वर्षों से पेन्डिग है उसको तत्काल प्रभाव से करायी जाये। 3 किसानों के मुआवजे की आरबीटीशन फाईले लम्बे समय से पेन्डिग है उनको तत्काल प्रभावे से मुआवजा दिलाया जाये। 4. गरीब परिवारो के नये राशन कार्ड नहीं बन रहे है गरीब परिवारों के नये राशन कार्ड तत्काल प्रभाव से बनाये जायें। 5. जिन किसानो की पीएम किसान सम्मान निधि की राशि रूकी हुई उसको तत्काल प्रभाव से जाच उपरान्त भेजी जाये। 6. सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र के ग्राम में एक दिन सुबह 10:बजे से शाम 4:बजे तक दें, ताकि किसानों को तहसीलो के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्या का समाधान हो सके। 7. कोरी समाज के पूर्व में बने जाति प्रमाण पत्र के आधार पर रिनिवल कराये जाये। 8. जिन लेखपालो का ट्रासफर हो गया है उनको फिर भी अटैचमेन्ट में रखा गया है. उनको तत्काल प्रभाव से हटाकर दूसरे नये लेखपाल नियुक्त किये जाये। 9. भवन निर्माण में एन० ओ०सी० के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है उसको तत्काल प्रभाव से बन्द किया जाये। 10. चौहद्‌दी प्रमाण पत्र के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जा रही है. प्रभाव से बन्द किया जाये। उसक्रोन,इस मौके पर संगठन के दर्जनों पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts