मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा जुमे के मौके पर विरोध जताया। बड़ी संख्या में लोग काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज अदा करने पहुंचे।
इस प्रदर्शन के जरिए समुदाय ने विधेयक पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि यह संशोधन वक्फ संपत्तियों और धार्मिक स्वतंत्रता पर असर डाल सकता है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन विरोध की यह तस्वीर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।















