प्रयागराज। संगम क्षेत्र में चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण के खिलाफ पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन होगा। संगम क्षेत्र मालिन बस्ती संघ तथा शहरी गरीब संघर्ष मोर्चा की ओर से आयोजित धरने में संगम क्षेत्र के मलिस बस्ती में रहने वाले धरना में शामिल होंगे।
पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि संगम क्षेत्र में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी है। पूर्व पार्षद ने कार्रवाई में हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप लगाया। हनुमान मंदिर कॉरिडोर निर्माण शुरू होने से पहले संगम क्षेत्र में कई भवनों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया गया है। इसी को लेकर वहां के लोगों में नाराजगी है।















