20 करोड़ के प्रस्ताव पास नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्ताव पास।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी में आज बोर्ड बैठक संपन्न हुई जिसमे आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के करीब 20 करोड़ के प्रस्ताव और बजट बहुमत के आधार पर पास किए गए हैं ईद और होली की तैयारी पूर्व की भांति रहेंगी,सन 1995 में नगर पंचायत के बोर्ड सदस्य रहे रिसालत अहमद गॉड की इंतकाल पर 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई


सभी वार्डो में सड़के, कैमरे ,लाइटें और विकास कार्य कराए जायेंगे सभी सभासदों के नाम के बोर्ड लगेंगे टैक्स ऑनलाइन किया जाएगा और गृहकर व्यापार कर का सर्वे किया जायेगा सभी प्रस्ताव पारित हुए बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन जहीर फारूकी, अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा,निसार मेंबर,शाहलम गौड़ मेम्बर,आलम कुरेशी मेंबर, रजनीश मेम्बर, शबनम मेंबर,इस्तखार उर्फ लाल्ला,फरजाना मेंबर,नदीम मेंबर,विक्की मेंबर मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts