15 अगस्त को करेंगे सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम: प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने राष्ट्रवाद और सामाजिक एकजुटता को प्रोत्साहित करने के लिए अगस्त माह का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह निर्णय कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व के कारण लिया गया है। अब यह कार्यक्रम 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को राष्ट्रीय खाप कैंप कार्यालय कुकड़ा मंडी गेट नंबर 3 पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हुई।मनीष चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के सकुशल आयोजन के लिए जिला पुलिस, प्रशासन, और विभिन्न सेवा संगठनों की सराहना की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम में सभी से भाग लेने की अपील की। बैठक में फैजुर रहमान, केपी चौधरी, संजीव देशवाल, नरेश कुमार राठी, प्रदीप अमित चौधरी और वंश आदि मौजूद थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts