अलवर सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी द्वारा खुद को ब्लेड से जख्मी करने की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कैदी शाहरुख ने अपने बैरक में ब्लेड से गुप्तांग को काटने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन सक्रिय हुआ और घायल कैदी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. संजय गुप्ता ने उसका प्राथमिक उपचार किया और बताया कि ब्लीडिंग को रोका गया है। डॉक्टर ने बताया कि कैदी की मानसिक स्थिति अस्थिर प्रतीत हो रही थी और पुलिस कर्मियों के अनुसार वह एक साइट्रिक पेशेंट है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल कैदी को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। जेल परिसर में इस घटना के बाद सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। वहीं, यह भी जांच की जा रही है कि ब्लेड जैसे धारदार वस्तु कैदी के पास कैसे पहुंची। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।















