प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया को मिला ‘मानवता रत्न सम्मान’

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं ‘मेरा वजूद फाउंडेशन’ के चेयरमैन प्रवेन्द्र दहिया को गौरी गोपाल वृद्ध आश्रम, वृंदावन में ‘ग्लोबल सोशल इंटरेस्ट लीग’ एवं ‘नेकी की राह’ संस्था द्वारा ‘मानवता रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आध्यात्मिक वक्ता और मानवता के सेवाकारी आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज, प्रसिद्ध भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह, ‘नेकी की राह’ के अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा, हर्षा रिचार्या और स्वामी अभिरामाचार्य के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। इस विशेष अवसर पर वह अपनी पत्नी रीटा दहिया के साथ उपस्थित रहे।

प्रवेन्द्र दहिया को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बीते 13 वर्षों से पक्षियों के लिए हर साल 3500 किलोग्राम (35 कुंतल) दाना और पानी उपलब्ध कराने, स्ट्रीट डॉग्स और कौओं को रोटियां एवं नमकीन दाल-सेव खिलाने, समय-समय पर गरीब व असहाय लोगों की मदद करने, और अनाथ व कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के लिए दिया गया। समाज सेवा के प्रति उनका यह समर्पण एक मिसाल बन चुका है, जिससे लोग प्रेरणा ले रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts