मुजफ्फरनगर में 100 दिन के जागरूकता अभियान के तहत शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर |भारत सरकार द्वारा आयोजित 100 दिन के विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

यह कार्यक्रम 21 जून से 4 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत, 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के अवसर पर जनता इंटर कॉलेज भोपा में प्रधानाचार्य को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की योजनाओं, लोक अदालत, साइबर क्राइम, बाल विवाह की रोकथाम, हेल्पलाइन नंबर, और बाल श्रम की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ भी दिलाई गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts