लिस्बन पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 27 साल में पहली बार किसी भारतीय राष्ट्रपति का पुर्तगाल दौरा


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन देशों के आधिकारिक दौरे के तहत पुर्तगाल पहुंच गई हैं। यह दौरा खास इसलिए है क्योंकि 27 वर्षों बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति ने पुर्तगाल की यात्रा की है। लिस्बन एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी, साथ ही विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों पर चर्चा की संभावना है। पुर्तगाल के बाद वे स्लोवाकिया भी जाएंगी, जहां भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा भारत के विदेश संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

भारत-पुर्तगाल राजनयिक संबंधों के पचास साल
विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा, यह यात्रा भारत के इन दोनों अहम यूरोपीय साझेदारों के साथ बहुआयामी सहयोग को और विस्तार देगी। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक यात्रा बताया। पुर्तगाल यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए सचिव तन्मय लाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा ऐतिहासिक बन जाती है क्योंकि भारत और पुर्तगाल इस समय अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे कर रहे हैं। यह यात्रा ‘दोनों देशों की दोस्ती और साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के राष्ट्रपति की पुर्तगाल की पिछली यात्रा को 27 साल हो चुके हैं, इसलिए यह यात्रा बहुत प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर वहां जा रही हैं।’ सचिव लाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और पुर्तगाल के बीच उच्च स्तरीय दौरे लगातार हुए हैं, जो दो

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts